फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sugar mill

1882 पदों के लिए भरे गए 2089 नामांकन

Fri, 13 Mar 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 13 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
जिले की तीनों सहकारी गन्ना समितियों व दोनों सहकारी मिलों के सदस्यों के
विज्ञापन
चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन जमा किए गए। तीनों समितियों के कुल 1882 पदों के सापेक्ष 2089 फार्म जमा हुए जबकि मिलों के 276 पदों के सापेक्ष 344 नामांकन जमा हुए।
सहकारी गन्ना समिति व मिलों के चुनाव की प्रक्रिया के प्रथम चरण में सदस्य पदों का चुनाव होना है। पीलीभीत समिति के तहत कुल 679 सदस्यों का चयन होना है। इसके लिए शुक्रवार को आवेदन पत्रों की बिक्री और जमा करने का काम शुरू हुआ। पीलीभीत समिति में कुल 951 फार्म खरीदे गए जबकि कुल 792 फार्म ही जमा हुए। इसमें 90 पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ, जबकि 462 पर एकल नामांकन जमा हुए। नामांकन को लेकर समिति में भारी भीड़ रही। चुनाव अधिकारी/ तहसीलदार इंद्रादेव द्विवेदी बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और रविवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों व निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पूरनपुर। गन्ना समिति में 425 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 525 जबकि सहकारी चीनी मिल में सौ प्रतिनिधियों के लिए 125 नामाकंन दाखिल हुए। एसडीएम संजय कुमार की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने नामांकन जमा किए। समिति सचिव देव सिंह राना ने बताया कि 425 सीटों के लिए 525 नामाकंन दाखिल हुए। उधर, चीनी मिल के ज्ञानेश्वर दीक्षित ने बताया कि सौ सीटों के लिए 125 लोगों ने नामाकंन दाखिल किए है।
बीसलपुर। गन्ना समिति में 777 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए शुक्रवार को 772 नामांकन दाखिल हुए। चुनाव अधिकारी/तहसीलदार नन्हेंलाल ने बताया शनिवार को जांच और रविवार को नाम वापसी होगी। उधर सहकारी चीनी मिल में प्रतिनिधियों की 176 सीटों के लिए 219 प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम एपी श्रीवास्तव के समक्ष नामाकंन दाखिल किए। इसके लिए 12 कांउटर बनाए गए थे।
00000000
चीनी मिल व गन्ना सोसाइटी में हुए नामाकंन
हजारा। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति एवं किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर में डेलीगेट का नामाकंन हुआ। सम्पूर्णानगर चीनी मिल में 96 सीटों पर 109 प्रत्याशियों ने नामाकंन कराया है जिसमें अधिकांश का निर्विरोध बनना तय है। उधर गन्ना विकास समिति में 96 सीटों पर 132 लोगों ने नामाकंन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed