{"_id":"618c0fc5f5cd4d0edd007c9d","slug":"sucide-pilibhit-news-bly46570518","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की डांट से धुब्ध होकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता की डांट से धुब्ध होकर
विज्ञापन
धीरज (फाइल फोटो)।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की हरित नगर कालोनी के युवक ने मां-बाप की डांट से नाराज होकर मंगलवार की रात पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की हरित नगर कालोनी के ब्रह्म स्वरूप गोस्वामी ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र धीरज गोस्वामी मजदूरी करता था। किसी बात को लेकर उसके पिता ब्रह्म स्वरूप और मां सविता देवी ने डांट लगा दी। मां बाप की डांट से क्षुब्ध होकर धीरज उसी समय घर से निकल गया। हालांकि परिवार के अन्य लोग उसे रोकते भी रहे लेकिन वह नहीं रुका। रात डेढ़ बजे तक जब धीरज घर नहीं आया, तब परिजनों को चिंता हुई, तब उन्होंने संभावित स्थानों पर धीरज की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
बुधवार को सुबह मोहल्ले के कुछ लोग कुछ दूरी पर स्थित सहकारी शीतगृह के परिसर में टहलने गए तो उन्होंने कटहल के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ देखा। खबर फैलते ही मौके पर खासी भीड़ जुट गई। परिजन ने शव की शिनाख्त धीरज के रूप में की। धीरज ने अपनी शर्ट से फांसी का फंदा बनाया था। ब्रह्म स्वरूप की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव उतारा और सील करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
इस हादसे से मृतक के पिता ब्रह्म स्वरूप, मां सविता देवी, छोटे भाई सुमित, पत्नी शांति देवी, बेटी आरजू, शिवांगी और श्वेता का रोते रोते बुरा हाल है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। सीओ प्रशांत सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है।