फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Such a staged attack, never received wire or elephants

ऐसे तो रुक चुके हमले, न हुई तार फेसिंग न ही मिले हाथी

Sun, 18 Jun 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 18 Jun 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ के हमले ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हमलों के बाद भी वन महकमा दावे तो बड़े-बड़े करता रहा, लेकिन अभी तक अमल एक पर भी नहीं हुुआ है। न तो तार फेसिंग कराई गई और न ही हाथी मिले। इतना ही नहीं स्टॉफ के अभाव में तैनात किए दैनिक वाचरों को मानदेय तक नहीं मिल रहा। हालात ऐसे ही रहे तो वन क्षेत्र के पास रहने वालों के लिए बाघ का खतरा कम होने की जगह बढ़ता जाएगा। नौ जून 2014 को पीलीभीत के जंगलों को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। उम्मीद की गई थी कि बाघों की सुरक्षा के साथ-साथ जंगल के आसपास क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे साथ ही व्यवस्थाओं में भी बदलाव होगा। लेकिन तीन साल पूरे होने के बाद हालात सुधरने की जगह बिगड़ते जा रहे हैं। संरक्षण से बाघों की संख्या तो बढ़ रही है, जिसके चलते बाघ जंगल से बाहर आकर आम जनता पर हमलावर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वनाधिकारी हर घटना के बाद व्यवस्थाओं को और बेहतर करने, सुरक्षा के लिए तार फेसिंग आदि की घोषणाएं करते हैं जो कुछ दिनों बाद हवाई साबित हो जाती हैं। जनता को बार-बार मिले आश्वासन के बाद भी व्यवस्थाएं ठीक न होने और हमले की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने से ही लोगों में आक्रोश बढ़ा रहा है, जिसका परिणाम पिछले दिनों वनकर्मियों के साथ मारपीट के रूप में सामने भी आ चुका है। टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र के ग्रामीणों की हमदर्दी बटोरने को एक दो स्वास्थ्य कैंप या गैस चूल्हा आदि बांटकर विभाग अपनी पीठ ठोंक लेता है लेकिन इससे जनता का भला होने वाला नहीं। सुरक्षा उपाय को लेकर ठोस रणनीति न बनने से क्षेत्रवासियों में दहशत है और उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed