फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Substandard brick was used in the beautification of the pond, investigation revealed

Pilibhit News: तालाब के सौंदर्यीकरण में खपा दी घटिया ईंट, जांच में हुुआ खुलासा

Sat, 25 Feb 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Substandard brick was used in the beautification of the pond, investigation revealed
- घुंघचाई में जिला पंचायत करा रहा 68 लाख रुपये से तालाब पर काम
विज्ञापन

- जांच रिपोर्ट में आख्या लगाकर सीडीओ ने डीएम को भेजी पत्रावली
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के गांव घुंघचाई में 68 लाख रुपये से तालाब किनारे बनाई जा रही चाहरदीवारी में ठेकेदार ने पुरानी ईंट के साथ ही दोयम ईंट को लगा दिया। जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने दीवार को उखड़वाकर गुणवत्ता चेककर दोबारा ईंटोंं को लगाने की संस्तुति कर पत्रावली डीएम को भेजी है।
पूरनपुर क्षेत्र के गांव घुंघचाई में जिला पंचायत की ओर से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। तालाब के कार्य में ठेकेदार पर मनमानी करने और घटिया सामग्री के साथ ही पुरानी ईंटों को लगाने का ग्रामीणों ने विरोध कर काम को बंद करा दिया था। मामले में डीएम ने सीडीओ को जांच कराने के निर्देश दिए थे। सीडीओ ने इसके लिए डीडीओ समेत तीन लोगों की कमेटी बनाई थी। कमेटी की ओर से गांव जाकर जांच की गई और ग्रामीणों के बयान भी लिए गए। जांच टीम को ठेकेदार की ओर से बताया गया कि पुरानी ईंट का प्रयोग करने की अनुमति हैं और लगाया जा रहा है। इसके अलावा जब टीम ने बनाई गई दीवार को चेक किया तो उसमें दो से तीन लाइन में दोयम दर्जे की ईंट मिली, जो मानक के विपरीत थी। टीम ने उसे निकलवाने की संस्तुति कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। सीडीओ ने जांच रिपोर्ट देखने के बाद घटिया ईंटों को निकलवाकर मानक के अनुसार ईंट लगाने का प्रस्ताव देते हुए पत्रावली डीएम को भेजी है। लिखा गया है कि अपर मुख्य अधिकारी दीवार से दोयम ईंट को निकलवाकर दूसरी ईंट को लगवाए। इसके बाद फिर से सत्यापन कराया जाएगा। अब डीएम को इसपर अपनी ओर से निर्णय लेना है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में पुरानी ईंट का प्रयोग होना पाया गया है, जो गलत है। पुरानी ईंटों को हटवाकर मानक के अनुसार नई पक्की ईंट लगवाने को कहा गया है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed