फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students will get board result on direct mail

विद्यार्थियों को सीधे मेल पर मिलेगा बोर्ड रिजल्ट

Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students will get board result on direct mail
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी पहल करने जा रहा है। प्रवेश पत्र से लेकर बोर्ड रिजल्ट उनको ई-मेल पर मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों के ई-मेल बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी छात्रों का ई-मेल डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। परिषद सीधे उनके मेल पर सारी जानकारी भेज सकेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। कॉलेजों को विद्यार्थियों के ई-मेल बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक बोर्ड परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करते थे और रिजल्ट के लिए भी वेबसाइट पर जाना पड़ता था। अब यह सारी चीजें उनको सीधे मेल पर मिल सकेेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं परिषद के नए आदेश, अध्ययन सामग्री, छात्रों के डाटा में कोई गड़बड़ी की सूचना, परीक्षा केंद्रों की सूचना समेत तमाम जानकारी सीधे मेल मिल सकेेगी। अगर कोई नया आदेेश जारी होता है तो उसकी भी जानकारी छात्रों को मेल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के ई-मेल बनवाने के निर्देश मिले हैं। सभी कॉलेजों को इस बावत अवगत करा दिया है। परिषद की योजना है कि छात्रों को सीधे मेल पर सारी चीजें उपलब्ध कराई जाए। बोर्ड रिजल्ट की जानकारी भी मेल पर मिल सकेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी सिंह, डीआईओएस
परीक्षा कक्ष के दोनों तरफ लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकॉडिंग भी होगी
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव के बाद परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद हैं। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा कक्षों में दोनों साइड से सीसीटीवी की नजर रहेगी। इसके अलावा वायस रिकॉर्डिंग भी होगी। ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराने की भी तैयारी है।

कोविड के दूसरे डोज के लिए कॉलेजों में लगेंगे कैंप
कोविड टीकाकरण के तहत छात्रों को दूसरा डोज लगवाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीआईओएस ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ शनिवार को बैठक की। इसमें सीएमओ और सीडीओ भी मौजूद रहे। कॉलेजों को बोला गया है कि कैंप लगवाकर छात्रों को टीकाकरण की दूसरा डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed