{"_id":"670852ef0cc50a6af30e88a4","slug":"students-were-made-aware-in-schools-under-mission-shakti-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123843-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मिशन शक्ति के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मिशन शक्ति के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन
घुंघचाई। मिशन शक्ति अभियान के चरण पांच के तहत घुंघचाई पुलिस ने क्षेत्र के स्कूलों में छात्र-छात्राओं व गांवों में पहुंच कर बैठक की। जिसमें सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन, यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को बैठक में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विधवा और वृध्दावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
महिलाओं व छात्राओं को बताया गया कि अगर कहीं भी कोई परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सकते हैं। तत्काल उनको पुलिस सहायता प्रदान की जाएगी। बैठक में बताया गया है कि पुलिस लगातार जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद