फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students register to become voter

विद्यार्थियों ने वोटर बनने को कराया पंजीकरण

Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students register to become voter
विद्यार्थियों ने वोटर बनने को कराया पंजीकरण
 निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्कूल कॉलेजों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान अवश्य करने को प्रेरित किया गया। पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता व युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने सभी विद्यार्थियों से अपना वोट बनवाने व मतदान अवश्य करने को प्रेरित किया। कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। यदि मतदान का प्रतिशत कम रहता है तो हो सकता है कि सक्षम व्यक्ति चुनकर न जा पाए। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने मतदाता बनने को पंजीकरण फार्म भरे। इस मौके पर प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष ओम महेश, शहजाद खान, संजय सिंह, रेनू अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, रजनी राठौर, अश्वनी भटनागर, गिरीश कुमार आदि मौजूद रहे। जेएमबी इंस्टीट्यूट में हुए मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसडीएम जेबी सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि आसपास के नागरिक जिनका वोट के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है वह स्वयं के साथ सभी के मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म छह भरकर अपना वोट बनवा सकते हैं। प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता ने वोटर आईडी कार्ड से वंचित विद्यार्थियों से पंजीकरण कराने का आहवान किया। इस दौरान करीब 35 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इस मौके पर चीफ प्राक्टर एनएम सक्सेना, सुनील गंगवार, जीएस मिश्र, डॉ. ज्योति, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. रंगोली, वर्षा शर्मा, शुभी अग्रवाल, जेएन शर्मा, राजन यादव आदि मौजूद रहे। इधर स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में युवा वोटरों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए मतदान का महत्व बताया। कहा कि मत का अधिकार लोकतंत्र व्यवस्था के लिए बेहद अनिवार्य है। शिक्षण संस्थानों में भी नौ जुलाई व 23 जुलाई में पंजीकरण किए जाएंगे, जो लोग पंजीकरण सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह जाते हैं वे शिक्षण संस्थानों में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने पंजीकरण फार्म भरे। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने मतदान का महत्व बताया। इस मौके पर प्रवक्ता पल्लवी अग्रवाल, कोआर्डिनेटर तनुज सक्सेना, असमा खान, असमा खान, सोनिया सिंघला, सूबिया आरिफ, राजपाल गंगवार, जयशिव शंकर, डॉ. अतुल मिश्रा, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed