फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Students danced with joy as soon as Chandrayaan-3 landed

Pilibhit News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही खुशी से झूमे विद्यार्थी

Wed, 23 Aug 2023 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students danced with joy as soon as Chandrayaan-3 landed
मिशन चंद्रयान-3 की होने वाली लैडिंग को लेकर कुछ इस तरह उत्साहित दिखे शहर के मॉम्स प्राइड स्कूल 
पीलीभीत। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का बुधवार शाम स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इसका लाइव प्रसारण देखा। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरते ही विद्यार्थी खुशी से उछल पडे। लोगों ने आतिशबाजी दागकर खुशी मनाई। मिठाई बांटकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल के प्रांगण में मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। प्रबंधक निशांत गोस्वामी व संरक्षक सोनिया गोस्वामी ने सभी विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार के साथ प्रोजेक्टर की सहायता से सीधा प्रसारण देखा। साथ ही मिशन की महत्ता के विषय में बताया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में शाम पांच बजे लाइव प्रसारण दिखाया गया। सफल लैंडिंग होने पर छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता एवं प्रधानाचार्या प्रिया आनंद ने चन्द्रयान-3 के बारे में बताया। इसके अलावा व्यापारियों ने भी सफल लैंडिंग होने पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी दागी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। बड़ी संख्या में छात्र चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इसके लिए विद्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र, जनार्दन मिश्रा, दिनेश पाल, भगत सिंह, रमेश पाल, राकेश सिंह, तेजप्रकाश, शशिकांत, मेवाराम, संजीव एवं मोहित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। शफ़ी डिग्री कॉलेज में भी सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। बुधवार को क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके लिए दोपहर छुट्टी के बाद शाम पांच बजे दोबारा बच्चों को स्कूल बुलाया गया था। प्रसारण स्कूलों में टीवी और मोबाइल पर दिखाया गया है।

मिशन चंद्रयान-3 की होने वाली लैडिंग को लेकर कुछ इस तरह उत्साहित दिखे शहर के मॉम्स प्राइड स्कूल 

मिशन चंद्रयान-3 की होने वाली लैडिंग को लेकर कुछ इस तरह उत्साहित दिखे शहर के मॉम्स प्राइड स्कूल 

मिशन चंद्रयान-3 की होने वाली लैडिंग को लेकर कुछ इस तरह उत्साहित दिखे शहर के मॉम्स प्राइड स्कूल 

मिशन चंद्रयान-3 की होने वाली लैडिंग को लेकर कुछ इस तरह उत्साहित दिखे शहर के मॉम्स प्राइड स्कूल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed