फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student's arm bone broken due to beating by teacher, complaint to BSA and police

Pilibhit News: शिक्षिका की पिटाई से छात्र के हाथ की हड्डी टूटी, बीएसए व पुलिस से शिकायत

Mon, 06 Oct 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Student's arm bone broken due to beating by teacher, complaint to BSA and police
पीलीभीत। बच्चों के विवाद में शिक्षिका ने छात्र की पिटाई कर दी। इससे छात्र के हाथ की हड्डी टूट गई। छात्र के पिता ने जहानाबाद पुलिस व बीएसए से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खेड़ा निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका चार वर्षीय पुत्र हिमांशु गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है। 27 सितंबर को पढ़ाई के दौरान स्कूल में ही दूसरे बच्चे के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस पर उसके पिता ने अध्यापिका रुचि से शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि अध्यापिका ने कार्तिक को डांटने की जगह उसके पुत्र हिमांशु की पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल की ही अध्यापिका ने फोन करके पुत्र के चोट लग जाने की बात कही। इसके बाद वह स्कूल पहुंचे। जानकारी करने पर पूरे घटनाक्रम के बारे में उन्हें पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है की घटना के समय स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रियंका मित्तल भी मौजूद थीं, लेकिन उनके द्वारा चोट लगे होने के बावजूद भी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। पीड़ित ने जहानाबाद पुलिस और बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed