{"_id":"6713a951248ba3810c023dbc","slug":"students-are-getting-their-problems-resolved-at-the-help-center-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-124272-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहायता केंद्र पर समस्याओं का निस्तारण करा रहे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहायता केंद्र पर समस्याओं का निस्तारण करा रहे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
पीलीभीत। परीक्षा फार्म और अन्य जानकारियों के लिए उपाधि कॉलेज के विद्यार्थियों को अब भटकना नहीं पड़ रहा है। सुविधा के लिए प्रबंधन ने कॉलेज में ही छात्र सहायता केंद्र का संचालन शुरू कराया है।
परीक्षा फार्म सहित अन्य कार्यों को कराने के लिए विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। खुद परीक्षा फार्मा भरने में कोई न कोई खामी रह जाती तो बाहर किसी कैफे पर ऐसा कराने पर रुपये खर्च हो रहे थे। विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए कॉलेज परिसर में ही प्रबंधन की ओर से अब सहायता केंद्र खोला गया है।
यहां पर विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने में आने वाली समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क भी जमा कर रहे हैं। परीक्षा फार्म को लेकर इस समय कॉलेज में काफी भीड़ है। सुबह से ही काफी संख्या में विद्यार्थी केंद्र पर पहुंच जाते है। शनिवार को भी विद्यार्थियों की खासी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने बताया कि समस्या को देखते हुए कॉलेज में छात्र सहायता केंद्र खोला गया है। प्रबंध तंत्र की ओर से यहां पर काम के लिए ठेके पर कुछ लोगों को लगाया गया है। इससे विद्यार्थियों की जेब पर बाहर की अपेक्षा काफी कम भार पड़ रहा है। यहां पर न्यूनतम शुल्क पर काम किया जा रहा है।