फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   student molested, threatened with acid attack

छात्रा को रास्ते में रोक कर छेड़छाड़, विरोध करने पर एसिड अटैक की धमकी

Sun, 05 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
student molested, threatened with acid attack
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम रोड पर बरेली के एक शोहदे ने कक्षा 11 की छात्रा को रोककर छेड़छाड़ करने लगा। साथ चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने परिवार को जान से मारने और छात्रा को एसिड डालकर जलाने की धमकी दी। छात्रा की पिता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री बरेली के एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। बरेली में थाना प्रेमनगर कॉलोनी के मोहल्ला होली चौक सुर्खा निवासी अंशुल सागर आए दिन परेशान करता था। अश्लील बातें करता था। उठा ले जान की धमकी देता था। इसकी परिवार से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शोहदा से परेशान होकर वहां के कॉलेज से नाम कटवाकर शहर के एक स्कूल में कक्षा 11 में एडमीशन कराया। मगर आरोपी ने उसका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा। आए दिन बरेली से यहां आकर रास्तें उनकी पुत्री को रोककर परेशान करता है। साथ ले जाने का दबाव बनाता है। दो दिसंबर को स्कूल जाते समय आरोपी ने गांधी स्टेडियम रोड पर उनकी पुत्री को रोककर साथ चलने को कहा। आरोप है कि साथ चलने से मना करने पर माता-पिता को जान से मारने और छात्रा पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर शुक्रवार देर रात अंशुल सागर के खिलाफ धारा 354, 504, 506, 7/8 के तहत रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की गंभीरता के साथ जांच कराई जा रही है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed