फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Student molested, father assaulted and tried to strangle her when she protested

Pilibhit News: छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पिता से मारपीट व गला घोंटने की कोशिश

Tue, 20 Jan 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Student molested, father assaulted and tried to strangle her when she protested
- एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, 14 जनवरी की घटना
विज्ञापन

जहानाबाद। एक गांव में एमए की छात्रा से छेड़खानी और उसके पिता के साथ मारपीट कर गला घोंटने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एमए की छात्रा है। प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि आरोपी युवक राजू आए दिन अश्लील टिप्पणी करता है। जानकारी होने पर मां ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। आरोप है कि 14 जनवरी को जब वह कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज की। घर पहुंचकर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोप है कि उसी दिन शाम के समय आरोपी राजू ने अपनी पत्नी सोनी, विनय और अपनी बहन के साथ मिलकर उसके पिता को बाजार में रोका और गाली देकर मारपीट कर पिता का गमछे से गला घोंट दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई पर अमल शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed