Pilibhit News: एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, 32 दरोगा समेत कई थाना प्रभारियों का किया तबादला
आचार संहिता समाप्त होने के बाद एसपी ने 32 दरोगाओं का तबादला किया है। इसके साथ कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों को तैनाती दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में आचार संहिता समाप्त होने के बाद एसपी ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों को तैनाती की गई है। दो थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदला है तो 32 उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।
एसपी अविनाश पांडे ने आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा अरविंद सिंह चौहान को अपराध शाखा, प्रभारी मॉनीटरिंग सेल राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला को कानून व्यवस्था सेल प्रभारी, कानून व्यवस्था सेल प्रभारी राजीव शर्मा को प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद, प्रभारी निरीक्षक दियोरिया कलां उमेश सोलंकी को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, प्रभारी एंटी गोतस्करी सेल राजीव रंजन श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक दियोरिया कलां बनाया है।
इसी क्रम में प्रभारी आईजीआरएस अजय कुमार सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक बिलसंडा अजय कुमार को प्रभारी गोतस्करी सेल, इंस्पेक्टर क्राइम चिंतामणि को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक गजरौला, प्रभारी निरीक्षक थाना घुंघचाई धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी आईजीआरएस प्रकोष्ठ बनाया है।
इसके साथ-साथ प्रभारी न्यायालय सुरक्षा अरविंद सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष सेहरामऊ प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष करेली, थानाध्यक्ष करेली जगदीप सिंह को साइबर सेल, थानाध्यक्ष गजरौला रूपा बिष्ट को थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी, एसएसआई बीसलपुर रंजीत सिंह को थानाध्यक्ष बिलसंडा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक विशेष कुमार को थानाध्यक्ष घुंघचाई नियुक्त किया है। प्रभारी मीडिया सेल सरफुद्दीन को प्रभारी आर्थिक सहायता सम्मान प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।