{"_id":"70cb5bb4cd24823fea0dac7236fc598f","slug":"staff-committee-secretary-the-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने समिति सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने समिति सचिव के खिलाफ किया प्रदर्शन
Purnpur
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना विकास समिति के सीजनल कर्मचारियों ने कार्य पर लगाने के बाद उपस्थित न लगवाने आदि का आरोप लगाते हुए समिति सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति में यूपी केन यूनियन इंपलाइज फेडरेशन शाखा के मंत्री रामपाल गंगवार के नेतृत्व में एकत्र हुए सीजनल कर्मचारियों ने समिति सचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में कहा कि उन लोगों को 20 अक्टूबर को ड्यूटी के लिए बुलाया गया। मगर एक नवंबर से ड्यूटी पर लगाया गया। आरोप है कि इसके बदले दस हजार रुपये सुविधा शुल्क लिया गया, लेकिन अब तक उनकी उपस्थित नहीं लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कार्रवाई कराकर न्याय दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अजीत सिंह, सतीश चंद्र, रामऔतार, सत्य प्रकाश, रामसागर, जगदीश पांडेय आदि थे। सहकारी गन्ना समिति सचिव सौवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि सीजनल कर्मचारियों को काम पर रखने को डिप्टी चीफ के आदेश होते हैं। उनके कार्यालय से अब 10 कर्मचारियों को रखने के आदेश हुए है। स्वीकृत मिलने पर कर्मचारियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन