{"_id":"09722f75979df28b1845d0e593ee1300","slug":"ssb-will-now-checking-every-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर वाहन की चेकिंग करेगी एसएसबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर वाहन की चेकिंग करेगी एसएसबी
Madotanda
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
बार्डर क्षेत्र से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों के साथ बाइक की चेकिंग की तलाशी ली जाएगी। एसएसबी ने पिछले दिनों बाइक से चरस की तस्करी करते तस्करों के पकड़े जाने के बाद रविवार से चेकिंग कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी चौकी के जवान अभी तक चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों की ही चेकिंग करते थे। बाइक सवारों को यदा कदा की चेक किया जाता था। लेकिन चार दिन पूर्व बार्डर पार से मुखबिर की सूचना पर एसएसबी ने बाइक से चरस लेकर तीन तस्करों को पकड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद आला अधिकारियों ने तस्करी पर अंकुश लगाने को अब चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के आदेश पर एसएसबी ने रविवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह से ही चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघन तलाशी शुरू कराई गई है। एसएसबी की नगरिया कट चौकी प्रभारी भगवान सरन ने बताया अब बड़े वाहनों के साथ बाइकों की चेकिंग भी नियमित चेकिंग की जाएगी। बिना चेकिंग के कोई वाहन अब नहीं गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन