{"_id":"37c476f31fdb978a56aabb9c70a79034","slug":"ssb-sewing-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन
माधोटांडा।
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी के दो माह से चल रहे सिलाई प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हो
विज्ञापन
गया। एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों
को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से युवतियों घर
में ही रोजगार सृजन कर सकती हैं।
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत धुरिया पलिया में फरवरी में सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया था। इसमें 120 युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने पर इसका समारोह पूर्वक समापन कर दिया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी ने प्रमाणपत्र वितरित हुए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में एसएसबी के प्रति विश्वास बढ़ाना है और उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आगे बढ़ने को प्रेेरित करना है। कमांडेंट जेपी राना ने कहा कि सिलाई के बाद अब युवाओं को जल्द ही लैपटॉप का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बॉर्डर की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना एसएसबी को दें, ताकि बॉर्डर की सुरक्षा में मदद मिल सके। इस मौके पर चूका पोस्ट के दिलीप कुमार, नगरिया कट के विकास त्यागी, प्रधान हरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।