{"_id":"40cae3438b919febc515ab693d2ddad9","slug":"ssb-on-flood-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ को लेकर एसएसबी अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ को लेकर एसएसबी अलर्ट
Madotanda
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ को लेकर एसएसबी को अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को डीआईजी केपी सिंह ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां का जायजा लिया। उन्होंने शारदा सागर डैम में मोटर और सामान्य वोट का ट्रायल लिया। सभी जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसएसबी डीआईजी और कमांडेंट जेपी राना मंगलवार सुबह नगरिया कट पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से निपटने को बनाई गए बचाव दल (रेस्क्यू टीम) की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नौकायन दल द्वारा तैयार की गई मोटरवोट एवं अन्य नावों का शारदा सागर डैम में संचालन कराकर देखा। डीआईजी ने जवानों से एलर्ट रहने और अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर, पीलीभीत और लखीमपुर के डीएम को भी पत्र भेजकर एसएसबी बाढ़ बचाव दल के मुस्तैद होने की जानकारी दी गई है। कमांडेंट ने बताया कि बार्डर क्षेत्र में शारदा नदी में बाढ़ के समय एसएसबी जवान पूरी मुस्तैदी से लगकर लोगों की मदद करते हैं। पिछले वर्ष एसएसबी ने शारदा के पार फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर पोस्ट प्रभारी सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन