फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ssb

रमनगरा पहुंची एसएसबी की साइकिल रैली

Tue, 26 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 26 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
ssb
एसएसबी के गौरीफंटा से 24 मई को मैत्री साइकिल रैली प्रारंभ की गई थी। जो नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में होती हुई सोमवार को उत्तराखंड के बनबसा पहुंची और मंगलवार को बनवसा से शारदा डैम स्थित नगरिया कट पहुंची। यहां चौकी के विकास त्यागी व डीके मिश्रा ने जवानों के साथ सभी का स्वागत किया। रैली में आए जवानों ने कट पर एकत्र ग्रामीणों से बातचीत कर और देश की सुरक्षा में उनके योगदान पर चर्चा की। जवानों ने कहा कि भारत और नेपाल मित्र राष्ट्र हैं और दोनों की मित्रता पहले से और मजबूत हुई है, लेकिन विघटनकारी ताकतों से हमें सावधान रहना है। इसके लिए बार्डर क्षेत्र में चौकसी जरूरी है। दोपहर के भोजन के बाद साइकिल रैली के जवान शारदानदी के रमनगरा घाट पहुंचे और नाव से शारदा पार रवाना हुए। चौकी के विकास त्यागी ने बताया कि शारदा नदी पार कर साइकिल दल के सदस्य लग्गा भग्गा, टाटरगंज होते हुए शारदापुरी पहुंचेंगे और वहां से कमलापुरी (खीरी) पहुंचेंगे जहां रैली का समापन होगा। साइकिल रैली का नेतृत्व जगदीश चंद्र भट्ट और चंद्रशेखर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed