फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sporadic clashes between the 71.69 percent voting

छिटपुट झड़प के बीच 71.69 फीसदी मतदान

Fri, 09 Oct 2015 11:23 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 09 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sporadic clashes between the 71.69 percent voting

पहले चरण के पंचायत चुनाव में यहां छिटपुट झड़प के बीच दो विकास खंडों मरौरी व बरखेड़ा में चुनाव संपन्न हुआ। दोनों ब्लाकों में औसतन करीब 71.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान वोट डाल कर खड़े एक ग्रामीण को दरोगा द्वारा पीट देने से गुस्साए लोगों ने थाने का घिराव किया व कार्रवाई की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। जमुनियां व हिम्मतपुर में समय समाप्त की बात कहते हुए पुलिस द्वारा वोट डालने जा रहे लोगों को रोकने पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए। तीनों स्थानों पर पुलिस ने भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठियां फटकारी। जमुनियां में विरोध में पुलिस पर पथराव भी किया गया। मतगणना समाप्त होने के साथ ही जिला पंचायत की नौ सीटों पर चुनाव लड़ रहे 142 और मरौरी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 434 व बरखेड़ा ब्लाक में 87 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 419 प्रत्याशियों के साथ कुल 995 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हो गया। चुनाव प्रेक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर सहित तमाम अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने बताया कि दोनों ब्लाकों में 71.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमे बरखेड़ा ब्लाक में 69.78 व मरौरी 73.60 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन


राज्यमंत्री-विधायक ने डाले वोट
प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अमहद ने अपने पैतृक गांव गौहर पहुंच 105 वर्षीय पिता अमहद हुसैन के साथ वोट डाला। इसके अलावा सपा विधायक हेमराज वर्मा ने अपने गांव टाह में मतदान किया।
विज्ञापन


गजरौला में पुलिस ने थाने पहुंची भीड़ पर बरसाईं लाठियां
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव गजरौला कलां निवासी कोमिल प्रसाद ने बताया कि वह शाम करीब पौने पांच बजे प्राथमिक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र से वोट डालकर वापस आ रहा था। रास्ते में किनारे खड़े होकर परिचितों से बात करने लगा। इसी बीच मौके पर पहुंचे दरोगा ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसके एक हाथ की अंगुली टूट गई और खून बहने लगा। दरोगा की इस करतूत से लोगों में उबाल आ गया। गुस्साए सैकड़ों लोगों की भीड़ थाना पहुंच गई और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को थाने से खदेड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने पूरनपुर हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के विरोध नारेबाजी शुरू कर दी। हालात बिगड़ने पर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रहा। सीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि घायल ग्रामीण ने दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। उसे मजरूबी चिट्ठी बनाकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमुनिया और हिम्मतपुर में दर्जनों लोग करीब पौने पांच बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने समय समाप्त होने की बात कहकर कैंपस में घुसने नहीं दिया। इस बात को लेकर उनकी पुलिस से तीखी झड़पें हुईं। सूचना पर सीओ, एसडीएम, जोनल मजिस्ट्रेट पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए और लाठिया फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। जमुनिया में गुस्साई भीड़ ने भी पुलिस पर पथराव किया।


जमुनिया व हिम्मतपुर में समय समाप्ति के बाद भी कुछ लोग जबरन मतदान की कोशिश कर रहे थे। गजरौला में कथित तौर पर नशे में एक ग्रामीण कुछ लोगों को जबरन वोट डलवाने की कोशिश कर रहा था। जिसे एक दरोगा ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ने की कोशिश की इस पर उसकी एक अंगुली में चोट लग गई बताई जा रही है। लाठीचार्ज की बात गलत है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
मासूम अली सरवर, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed