{"_id":"6828d929cad0d65b91086ee4","slug":"space-was-found-for-six-rrc-centers-work-started-on-three-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136069-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह आरआरसी सेंटरों के लिए मिली जगह, तीन पर काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह आरआरसी सेंटरों के लिए मिली जगह, तीन पर काम हुआ शुरू
Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम की नाराजगी जताने के बाद पंचायत विभाग के अफसरों ने छह आरआरसी (कूड़ा निस्तारण केंद्र) सेंटरों के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। तीन स्थानों पर काम भी शुरू कर दिया है। पांच ग्राम पंचायतों में जमीन की तलाश की जा रही है। बैठक में जिले में 14 ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर न बन पाने की बात सामने आई थी।
बुधवार को डीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय कक्ष में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई थी। इसमें जिले की 14 ग्राम पंचायतों में जगह न मिल पाने के कारण आरआरसी सेंटरों का निर्माण न हो पाने की बात सामने आई थी। डीएम ने अधीनस्थों को स्थान चिह्नित कर जल्द निर्माण शुरू कराने के कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर जगह चिह्नित की। जगह मिलने पर ब्लॉक बीसलपुर के मलकपुर, पूरनपुर के बहादुरपुर बुजुर्ग व गौहर में निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं पूरनपुर के मढ़ा खुर्द कलां, लाहा, बीसलपुर के पटनिया, बरखेड़ा के बेनीपुर, अमरिया, बसंतपुर में जगह चिह्नित की गई है। इसके अलावा बीसलपुर ब्लॉक के परेवा ताल्लुक किश्नी, ललौरीखेड़ा के बरहा, मरौरी के बसंतापुर मुस्तकील, मरौरी मुस्तकिल और पूरनपुर के जदौपुर गहलुईया में जगह न मिलने से यहां काम शुरू नहीं हो सका। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि जमीन चिह्नित की जा रही है। जल्द ही शेष ग्राम पंचायतों में इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।