{"_id":"b0ee33cded0a2230ef87e78e7a72c5db","slug":"sp-miffed-at-not-being-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं का खुलासा न होने पर एसपी खफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटनाओं का खुलासा न होने पर एसपी खफा
पीलीभीत।
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एसपी ने पुलिस
विज्ञापन
लाइन सभागार में बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। बैठक में नकबजनी व चोरी
की घटनाओं का खुलासा न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। बोले, कि
थानेदार रणनीति बनाकर बढ़ रहीं चोरी, नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं।
बैठक दोपहर करीब एक प्रारंभ हुई। एसपी जेके शाही ने थानावार अपराधों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नकबजनी व चोरियों के मामले में कोतवाली पूरनपुर थाना सुनगढ़ी से अव्वल रहा। घटनाओं के खुलासे में भी दोनों थाने फिसड्डी रहे। जिस पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि घटना हुई है तो उसके खुलासे की जिम्मेदारी पुलिस की है।
नकबजनी व चोरी के अधिकांश मामलों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। सभी थानेदार बढ़ती इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति तैयार करें। उन्होंने घटनाओं के खुलासे में लग जाने को कहा। अगवा हुए बीसलपुर निवासी मासूम शहनवाज खां के मामले में अब तक हुई प्रगति जानी व और प्रभारी कोतवाल केपी सिंह व क्राइम ब्रांच को हरहाल में घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
दहेज हत्या के चार आरोपियों के गिरफ्तार न होने पर बीसलपुर प्रभारी कोतवाल से भी कड़ी नाराजगी जताई। गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के आरोपियों का सत्यापन कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के अलावा सभी थानेदार व बीसलपुर, जहॉनाबाद व पूरनपुर के सीओ मौजूद रहे।
फील्ड यूनिट ने दिया प्रशिक्षण
पीलीभीत। फील्ड यूनिट टीम ने पुलिस लाइंस में आए थानेदारों व पुलिस कर्मियों को घटना स्थल की प्रारंभिक जांच का प्रशिक्षण दिया और उन्हें मौके से साक्ष्य जुटाने के तरीकों की जानकारी दी। अपराध समीक्षा बैठक के पहले फील्ड यूनिट प्रभारी राधारमण सैनी ने थानेदारों को बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर येलो टेप लगाए।
ताकि कोई व्यक्ति घटना स्थल पर प्रवेश न कर सके। जिससे अपराधी द्वारा मौके पर छोड़े गए फोरेंसिक सबूत मौजूद रहेंगे। फोरेसिंंक साक्ष्यों के लेने के भी तौर तरीके बताए। प्रशिक्षण में जिले के सभी थानेदार व कुछ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।