फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP leaders detained by police

सपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
SP leaders detained by police
सपा के जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करती पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पुलिस ने सपा के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री का उड़न खटोला उड़ने के बाद ही सपा नेताओं को पुलिस ने छोड़ा। कई सपा नेताओं के घरों पर रात में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

सपा के थू-थू दिवस और काले झंडे दिखाने के अंदेशे पर पुलिस ने नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, बालक राम सागर, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव इमदाद हुसैन खां, प्रदेश सचिव रिंकू पांडे, छात्र सभा जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष संजय खान, जिला प्रवक्ता अमित पाठक, पूर्व प्रदेश सचिव मेंहदी हसन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके अलावा पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा आवास ग्राम टाह से पुलिस लाइन ले जाया गया। युवजन सभा के प्रदेश सचिव जौहर अब्बास को राजीव कॉलोनी स्थित उनके आवास पर रात में ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। जिला महासचिव यूसुफ कादरी को उनके आवास ग्राम चिड़ियादाह से उनकी टीम के साथ थाना सुनगढ़ी थाना ले जाया गया। इसके अलावा जिले में सभी जगह पुलिस ने सपा नेताओं को हिरासत में लिया था। शाम करीब चार बजे के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उड़ने के बाद ही सभी को छोड़ा गया।
विज्ञापन

योगी सरकार पांच सालों में हर मोर्चे पर फेल रही। पीलीभीत में नाकामियां छुपाने के लिए नफरती भाषण दिया जा रहा है। सपा सरकार में कराए गए कामों को भाजपा सरकार अपना बता रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन बार जिले में आ चुके हैं, मगर अभी तक पीलीभीत के लिए कुछ नहीं दिया। इसी को लेकर थू-थू दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदेव सिंह जग्गा, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed