फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP leader join BJP

चुनाव में पूर्व मंत्री रियाज के प्रस्तावक रहे कौशिक समेत कई सपा नेता भाजपा में शामिल

Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
SP leader join BJP
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के कहर के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और शहर विधायक संजय गंगवार ने समाजवादी पार्टी को झटका दिया है। दोनों नेताओं की कोशिश से सपा सरकार के कद्दावर मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद के खास समझे जाने वाले पंडित अवनेश कौशिक अपने समर्थकों सहित सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही सपा के कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

पंडित अवनेश कौशिक वर्ष 2014 से सपा में थे। भाजपा नेताओं के अनुसार अवनेश कौशिक वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार के पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के प्रस्तावक भी थे। अवनेश कौशिक की पत्नी प्रियंका कौशिक सपा के टिकट पर नगरपालिका का चुनाव लड़ चुकी हैं। बताया जाता है कि उनकी भाजपा नेताओं से लंबे समय से पार्टी में शामिल होने को लेकर बातचीत चल रही थी। भाजपा में शामिल होने के बाद अवनेश कौशिक ने कहा कि पहले से ही उनका मन भाजपा में था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अशोक कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कौशिक को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल होने पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित अवनेश कौशिक के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। शहर विधायक संजय गंगवार ने कहा कि सपा के कुछ अन्य नेता भी पार्टी के संपर्क में है। वह भी बहुत जल्दी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा विकास वाल्मीकि, वीरेंद्र कुमार शर्मा, शशिकांत वाल्मीकि, अभिषेक महाजन और जग्गोदेवी ने भी सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि अवनेश कौशिक सपा से नगरपालिका का चुनाव जरूर लड़े थे, लेकिन वह पार्टी बहुत पहले ही छोड़ चुके हैं। सपा से उनका लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed