{"_id":"656b7f4cab9d43e2430accba","slug":"sp-leader-assaulted-police-did-not-register-report-even-after-filing-complaint-pilibhit-news-c-4-drn1003-298193-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit New: सपा की महिला नेता को दबंगों ने पीटा, बचाने आई ननद से भी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit New: सपा की महिला नेता को दबंगों ने पीटा, बचाने आई ननद से भी मारपीट
Sun, 03 Dec 2023 04:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 04:43 PM IST
सार
महिला नेता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह गांव के ही दो युवकों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा। आरोपियों ने उनकी ननद से भी मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा वर्मा के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि सपा नेता को बचाने आईं उनकी ननद के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर सपा नेता थाने पहुंचीं। शनिवार देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला नेता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह गांव के ही दो युवकों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा। चीख-पुकार पर जब उन्हें ननद बचाने आईं तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। महिला नेता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर कई कार्यकर्ता पहुंच गए। देर शाम तक मामला चलता रहा।
इस दौरान उनकी पुलिस अफसर से नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा मृद़ुलकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। बदसलूकी की तहरीर नहीं मिली है न ही महिला नेता ऐसा कोई आरोप लगा रहीं है।