फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP woman leader assaulted police did not register report in Pilibhit

Pilibhit New: सपा की महिला नेता को दबंगों ने पीटा, बचाने आई ननद से भी मारपीट

Sun, 03 Dec 2023 04:43 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

महिला नेता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह गांव के ही दो युवकों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा। आरोपियों ने उनकी ननद से भी मारपीट की। 

विज्ञापन
SP woman leader assaulted police did not register report in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा वर्मा के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि सपा नेता को बचाने आईं उनकी ननद के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर सपा नेता थाने पहुंचीं। शनिवार देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला नेता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह गांव के ही दो युवकों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा। चीख-पुकार पर जब उन्हें ननद बचाने आईं तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। महिला नेता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज न होने पर कई कार्यकर्ता पहुंच गए। देर शाम तक मामला चलता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी पुलिस अफसर से नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर बरखेड़ा मृद़ुलकांत शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। बदसलूकी की तहरीर नहीं मिली है न ही महिला नेता ऐसा कोई आरोप लगा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed