{"_id":"5eefafa08ebc3e433922c58b","slug":"sp-inspection-pilibhit-news-bly4100859125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार थानों में अचानक पहुंचे एसपी, गंदगी देख लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार थानों में अचानक पहुंचे एसपी, गंदगी देख लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी जयप्रकाश ने चार थानों का निरीक्षण किया। थाना परिसरों में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही क्राइम कंट्रोल के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। एसपी ने यूपी 112 की गाड़ियों पर तैनात पुलिसकर्मियों से सवाल जवाब किए।
सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी परखने के लिए एसपी ने शनिवार शाम पहली बार शहर का भ्रमण किया था। कोतवाली और सुनगढ़ी थाने के निरीक्षण के बाद मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मैस, कार्यालय और बैरक की व्यवस्थाओं को देखा। थाना परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। कई थानों में अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं मिला। थानाध्यक्षों से वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई बढ़ाने के लिए कहा गया। लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति जानी।
शहर के बाद शनिवार रात को एसपी ने बरखेड़ा और बीसलपुर थाने का निरीक्षण किया। यहां भी साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिली। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर से ही निपटाने पर जोर दिया। चोरी, दुष्कर्म, लूट, छेड़छाड़ आदि घटनाओं पर पुलिस कर्मियों को संजीदगी बरतने का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा बैंक और वाहन चेकिंग में पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए। इस दौरान रास्ते में कई जगह पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब भी किए। एसपी ने कहा कि अगर ड्यूटी के दौरान किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही संज्ञान में आई तो सख्त कार्रवाई तय है। इस मौके पर सीओ प्रवीण मलिक, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा का भी किया निरीक्षण
पूरनपुर। एसपी जयप्रकाश ने रविवार को हजारा थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचकर सीमा को लेकर एसएसबी जवानों से बात की। बाढ़ की आशंका पर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यहां सीओ योगेंद्र कुमार और एसओ हजारा रामसेवक मौजूद रहे। संवाद