{"_id":"596b9bec4f1c1b75778b45bb","slug":"sp-inciting-rebuke-on-lucrative-action-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में लचर कार्रवाई पर भड़के एसपी, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में लचर कार्रवाई पर भड़के एसपी, लगाई फटकार
पीलीभीत।
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
एनसीआर में लचर कार्रवाई पर भड़के एसपी, लगाई फटकार
- फोटो : एनसीआर में लचर कार्रवाई पर भड़के एसपी, लगाई फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना परिसर में गंदगी, क्षतिग्रस्त फर्नीचर के साथ ही एनसीआर में कार्रवाई की धीमी गति मिलने पर एसपी कलानिधि नैथानी ने जहानाबाद और अमरिया एसओ की जमकर फटकार लगाई। तीसरे थाना न्यूरिया में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। एसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार को सदर सर्किल के अमरिया, न्यूरिया और जहानाबाद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने साफ-सफाई से लेकर एनसीआर-एफआइआर में पुलिस की कार्रवाई को चेक किया। अमरिया और जहानाबाद थाने में एनसीआर में कार्रवाई काफी कम मिली। जगह-जगह गंदगी और टूटे फर्नीचर दिखाई दिए। जिस पर एसपी ने एचएसओ की फटकार लगाई। उनको एनसीआर में शत-प्रतिशत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना परिसर में साफ सफाई रखने, टूटे फर्नीचर को बदलवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा थानों पर खड़े वाहनों की रिलीजिंग के लिए कार्रवाई तेज करने को कहा। एसपी ने बताया कि अमरिया और जहानाबाद में खामियां दिखाई दी। जिनके सुधार को कहा गया है। एनसीआर में कार्रवाई न होने परक ही दोबारा वारदात घटित होती है। ऐसे में शत प्रतिशत कार्रवाई कराई जाएगी। थानों को व्यवस्था सुधार के लिए बजट रिलीज कराया जा रहा है। इसके अलावा हर थाने पर एसएसआई की तैनाती की जाएगी। कांवड़ियों को देखते हुए भी सुरक्षा बंदोबस्त सख्त रखने को कहा। बताया कि मंडी समिति में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके है और एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए डीएम को कहा गया है। एसएचओ को विवेचनाओं की समीक्षा करने का सख्त निर्देश दिया।
सड़क पर मिले घायल को एसपी ले आए अस्पताल
थानों का निरीक्षण करने के साथ ही एसपी कलानिधि नैथानी ने मानवता से जुड़ा एक अहम कार्य कर दिखाया। निरीक्षण कर वापस आते वक्त उनको सड़क पर घायल हालत में एक युवक पड़ा दिखाई दिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम बीसलपुर कोतवाली के ग्राम जोगीठेर निवासी बुद्धसेन पुत्र पूरनलाल बताया। इस पर एसपी ने उसको अपने वाहन से शहर के एक निजी अस्पताल लाकर भर्ती कराया और उसके परिवारीजनों को सूचना दी।