फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP campaigned with vehicles promoting achievements of BJP government

भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने वालों वाहन से सपा का किया प्रचार

Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP campaigned with vehicles promoting achievements of BJP government
बीसलपुर। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से जनपद में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन घूम रहा है। गांव-गांव में वीडियो के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार शाम गांव परासी रामकिशन में चालक ने सीडी के माध्यम से निवर्तमान सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रचार करना शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे भाजपा नेताओं से चालक ने लिखित रूप से माफी मांगी। इसके बाद भी चालक की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक प्रचार वाहन 19 सितंबर से जिले में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रचार कर रहा है। वाहन मंगलवार शाम को गांव परासी रामकिशन पहुंचा। आरोप है कि वाहन चालक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने की बजाय सीडी के माध्यम से निवर्तमान सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का प्रचार कराने लगा। जानकारी पर भाजपा नेता तत्काल गांव पहुंचे और चालक को वाहन समेत स्थानीय पार्टी कार्यालय पर ले आए। कुछ ही देर में जिला मुख्यालय से भी भाजपा के कुछ नेता और भाजपा विधायक रामसरन वर्मा मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने चालक की कड़ी फटकार लगाई और पुलिस को सौंपने की बात कही, तभी चालक रोने लगा। चालक ने लिखित रूप से गलती की माफी मांगी। चालक द्वारा लिखित रूप से माफी मांगने पर पार्टी नेताओं ने चालक को पुलिस के हवाले करने का निर्णय बदल दिया। भाजपा नेताओं द्वारा फोन पर दी गई जानकारी पर वाहन मालिक ने उसी समय चालक की सेवाएं समाप्त कर दीं। चालक बुधवार को बस से अपने घर प्रतापगढ़ चला गया। भाजपा के जिला महामंत्री ने बताया कि चालक द्वारा लिखित रूप से माफी मांगे जाने के बाद मामला खत्म कर दिया गया है। बुधवार को दूसरा वाहन चालक आने के बाद प्रचार फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रचार बना रहा चर्चा का विषय
विधानसभा चुनाव को लेकर वैसे ही चर्चाओं को दौर चल रहा है। इसी दौरान मंगलवार शाम को भाजपा के प्रचार वाहन से सपा का प्रचार होना ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कोई इसे जानबूझकर चालक पर आरोप लगा रहा था। कोई वाहन चालक की भूल मान रहा था। मामला जो भी हो, मगर चिंताजनक बात यह है कि भाजपा के प्रचार वाहन पर सपा की उपलब्धियों की सीडी कैसे आई। इस ओर शायद भाजपा के पदाधिकरियों का भी ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed