फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP-BSP deceives public on development: Maneka

सपा-बसपा ने विकास के नाम पर जनता को छला: मेनका

Mon, 30 Oct 2017 11:09 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 30 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP deceives public on development: Maneka
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
ओडीफ हुए गांवों को मिलेगा दो लाख का इनाम
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने दूसरे दिन भी की कई गांवों में सभाएं

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सपा-बसपा के शासन में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को छला गया है। भाजपा सरकार बनने के बाद न सिर्फ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, बल्कि प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा है।
अपने तीन दिवसीय जिला दौरे पर यहां पहुंची केंद्रीय मंत्री ने दूसरे दिन बरखेड़ा ब्लॉक के गांवों में सोमवार को आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने उतर प्रदेश की पिछली गैर भाजपा सरकारों को निशाने पर लिया। साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा जनता की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को विस्तार से बताया और लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे जिले को ओडीएफ बनाने के लिए एक लाख चालीस हजार शौचालय मंजूर कराए गए हैं। मैं चाहती हैं कि हर घर में शौचालय बने। यह तभी संभव है जब गांववासी जागरूक रहकर योजना का भरपूर लाभ उठाएं। 
विज्ञापन

कहा कि जो गांव ओडीएफ होता जाएगा वह अपनी तरफ से उस गांव को दो लाख का इनाम देंगी। लोगों की तकलीफ़े कम करने के लिए पीलीभीत आती हूं। हमारी कोशिश है कि जरूरतमंदों को उनका हक जरुर मिले। हमारा लक्ष्य है कि जिले के एक लाख बेरोजगार नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाकर उनको रोजगार से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्रवासियों के लिए एक स्वास्थ्य शिविर लगेगी। उन्होंने ग्राम फूटा कुआं में प्राइमरी स्कूल न होने पर तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान बरखेड़ा ब्लॉक के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा, बरगदा, फूटा कुआं, नकहा खास, शहपुरा, उगनपुर, सोहास, अज्ञारी, पंडरी आदि गांवों में जनसभाएं कीं। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा, हरद्वारीलाल गंगवार, परमेश्वरी दयाल गंगवार, अशोक गुप्ता पप्पन व कमलेश शर्मा आदि रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed