फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soon Bhurenge day Madotanda route

जल्द बहुरेंगे माधोटांडा मार्ग के दिन

Sat, 14 Nov 2015 10:38 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 14 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

वर्षों से जर्जर पड़े पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। प्रधानामंत्री सड़क योजना के तहत छह साल का समय पूरा होने पर मार्ग पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग निर्माण को सर्वे कर स्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

पीलीभीत से माधोटांडा तक जाने वाले 35 किलोमीटर मार्ग का निर्माण करीब छह साल पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना से कराया गया था। इस पूरे मार्ग को तीन भागों मेें विभाजित कर दो ठेकेदारों से काम कराया गया था, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण सड़क कुछ ही दिनों में टूट गई। इस पर प्रारंभ के दो भाग का काम करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर निर्माण संस्था आरईएस ने जमानत राशि जब्त कर ली। कुछ दिनों बाद मार्ग का शेष भाग भी टूट गया। सड़क टूटने से इस क्षेत्र के लोग पिछले करीब तीन सालों से परेशान हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। अब प्रधानमंत्री सड़क योजना की अवधि समाप्त होने पर आरईएस ने सड़क को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी है। सड़क विभाग को मिलने पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क के पुनर्निर्माण के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व सर्वे कर स्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि गौहनिया चौराहे से कलीनगर पेट्रोलपंप तक करीब 35 किलोमीटर सड़क निर्माण का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed