फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sold land

महिला को मृत दर्शाकर बेच दी जमीन

Fri, 13 Mar 2015 11:38 PM IST
जहॉनाबाद।
जहॉनाबाद। Updated Fri, 13 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
जीवित महिला को मृत दर्शाकर दो लोगों ने उसकी साढ़े दस बीघा जमीन बिक्री कर
विज्ञापन
दी। महिला की शिकायत पर डीएम ने हल्का लेखपाल से जब जांच कराई तो महिला जीवित निकली। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद व एक महिला समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसी थाना क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी नत्थोदेवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गांव सरौरी निवासी मोनीराम व भानपुर निवासी गंगाराम ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व फर्जी आईडी बनाकर उसे मृत दर्शा दिया और 19 फरवरी 15 को उसकी साढ़े 10 वीघा जमीन 18.50 लाख रुपये में थाना सुनगढ़ी के गांव बरहा निवासी बेचेलाल को बिक्री कर दी। महिला ने बताया कि इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर खुद को जीवित होने का प्रमाण दिया। जिस पर डीएम ओएन सिंह ने मामले की जांच हल्का लेखपाल से कराई। हल्का लेखपाल ने जांच में महिला को जीवित पाया। इसके बाद महिला एसपी से मिली और रिपोर्ट दर्ज कराने की मंग की। एसपी जेके शाही के आदेश पर पुलिस ने मोनीराम, गंगाराम व एक अज्ञात महिला समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed