फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Society is not getting political importance due to not being organized

संगठित न होने से समाज को नहीं मिल रहा राजनीतिक महत्व

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Society is not getting political importance due to not being organized
पूरनपुर। अखिल भारतीय कुमार तनय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार वैश्य ने कहा कि संगठित न होने से वैश्य समाज को राजनीतिक रूप से महत्व नहीं मिल पा रहा है। समाज सेवा के साथ एकजुटता जरूरी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नगर के एक होटल में शनिवार शाम को कुमार तनय वैश्य सभा के शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के लोग कभी किसी का बुरा नहीं सोचते और हर तरह से समाज की मदद करते हैं। मगर फिर भी राजनैतिक रूप से वैश्य समाज को महत्व नहीं दिया जाता है। कारण समाज के लोग संगठित नहीं है। समाज सेवा के साथ संगठित होने की जरूरत है। समारोह में इससे पहले उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद कुमार तनय वैश्य सभा युवा के अध्यक्ष अमित वैश्य, सचिव तुषार वैश्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अखिल भारतीय कुमार तनय महासभा महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशिमा वैश्य ने कुमार तनय वैश्य सभा महिला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता वैश्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने अपनी 21 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि किसी के मान-सम्मान से कहीं भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समारोह में बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 26 बार रक्तदान करने वाले गौरव वैश्य, 21 बार रक्तदान करने वाले अनंत वैश्य को पुरस्कृत किया गया। शानदार पेंटिंग के लिए रितिका वैश्य, एमबीबीएस करने वाली डॉ. पार्थ वैश्य को और विभिन्न उपलब्धि हासिल करने पर रचित, विक्रांत को विधायक बाबूराम पासवान ने सम्मानित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने समाज के लोग हमेशा समाजसेवा मेें अग्रणी रहते हे। समारोह में वैश्य समाज के महामंत्री हर्ष वैश्य, संरक्षक हरिश्चंद्र वैश्य, रामचंद्र लाल वैश्य सहित समाज के तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed