फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SO charged with transforming the Tahrir

एसओ पर तहरीर बदलने का आरोप

Wed, 13 Jan 2016 11:16 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 13 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
SO charged with transforming the Tahrir

विज्ञापन
 थाना जहॉनाबाद के गांव परैवा वैश्य में हुई डकैती के मामले में तमाम ग्रामीण और पीड़ित सपा जिला महासचिव तसलीम शान खां के साथ एसपी से मिले और एसओ द्वारा बोलकर लिखाई गई तहरीर पर रोष जताया। पीड़ित ने एसपी से कहा कि साहब! बहुत कहा, लेकिन एसओ नहीं माने और उसकी तहरीर फेंक दी। दूसरी तहरीर खुद लिखवाकर पूरी घटना डकार ली। एसपी ने पहली तहरीर को दर्ज मुकदमे में शामिल कराने का आश्वासन दिया।
11 नवंबर की रात बदमाशों ने गांव परैवा वैश्य निवासी किसान और व्यापारी बाबू कुरैशी के घर पर धावा बोल दिया था। परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर पिटाई की थी। दो वर्षीय मोहम्मद सैफ की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मार देने की धमकी दी। ग्रामीणों के दबाव डालने पर बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दो लाख की नगदी समेत 20 तोला सोना लूटकर भाग निकले थे। पीड़ित ने थाना पहुंचकर घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर देखने के बाद लेने से इंकार कर दिया था। एक सिपाही को बुलाकर एसओ ने खुद बोलकर तहरीर लिखवाई और धाराओं में खेल करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस की इस कारगुजारी से नाराज पीड़ित और तमाम ग्रामीण सपा जिला सचिव तसलीम शान खां के साथ एसपी से मिले और पहली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने एसपी को बताया कि उन्होंने जब तहरीर दी थी तो उसे देखने के बाद एसओ ने तहरीर फेंक दी और सिपाही को बुलाकर खुद बोलकर तहरीर लिखाई और उसका अंगूठा लगवा लिया। एसपी ने पहली तहरीर को दर्ज मुकदमे में शामिल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने टेके घुटने जागते रहो.. करा रही ऐलान
ताबड़तोड़ चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को रोक पाने में नाकामयाब जहॉनाबाद पुलिस बदमाशों के सामने घुटने टेकती नजर आ रही है। गश्त व्यवस्था मजबूत करने और डकैतों पर अंकुश लगाने की बजाय पुलिस अब धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों का सहारा ले रही है।  ग्रामीणों ने एसपी से कहा कि पुलिस गश्त नहीं करती है। गश्त बढ़ाने और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने के बजाय पुलिस गांव के तीन धार्मिक स्थलों से रात भर जागने का एलान करा रही है। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर करूंगा शिकायत
सपा जिला सचिव तसलीम शान खां ने बताया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे और एसओ के कारनामों का काला चिट्ठा सामने रखकर कानून व्यवस्था की जानकारी देंगे। उन्होंने एसपी से एसओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी जवार का कहना है कि पीड़ित सहित गांव के कई लोग मिले थे। एसओ पर खुद बोलकर तहरीर लिखाने की शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। पीड़ित ने जो पहले थाने पर तहरीर दी है, उसे दर्ज मुकदमे में शामिल करने के निर्देश एसओ को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed