फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Snedi embankment will be strengthened in Nagariya

Pilibhit News: नगरिया में मजबूत होगा सनेडी तटबंध

Fri, 15 Mar 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Snedi embankment will be strengthened in Nagariya
कलीनगर। नगरिया कट क्षेत्र में शारदा नदी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से सनेडी तटबंध के साथ भीतरी हिस्से को मजबूत किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के अफसर की मौजूदगी में विधायक बाबूराम पासवान ने हवन-पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में शारदा नदी का कटान खतरा बना रहता है। हर साल नदी कई गांवों की सीमा में भारी नुकसान पहुंचाती है। पिछले साल नगरिया कट क्षेत्र में नदी ने बांध को कई जगह से क्षतिग्रस्त किया था। क्षेत्रीय लोगों की मांग के बाद विधायक बाबूराम पासवान ने भी शासन स्तर पर पैरवी की थी।
विज्ञापन

कार्य को मंजूरी मिल गई। जिसके तहत शारदा नदी के दाएं तट पर स्थिति सनेडी तटबंध को मजबूत करने के साथ स्पर संख्या 28 से 31 के मध्य एप्रेन निर्माण की मंजूरी दी गई। बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान नदी पर पहुंचे। हवन-पूजन कर काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीओ राज कुमार, प्रधान विवेकानंद सरकार, रामानन्द सरकार, चितरंजन बरोई, जेई भूपेंद्र सिंह यादव, संदीप श्रीवास्तव, बलवंत पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed