{"_id":"68bdcda94f975f6e480ef3b7","slug":"snake-bit-mesuperstition-killed-me-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143460-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांप ने डसा... अंधविश्वास ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांप ने डसा... अंधविश्वास ने मार डाला
Sun, 07 Sep 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। सांप के डसने के बाद इलाज न कराकर परिजन तीन घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत और बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी लालाराम ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 11 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री सलोनी देवी घर पर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान घर में निकले सांप ने उसे डंस लिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घबराए परिजन सलोनी को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करने वालों के पास लेकर पहुंच गए।
लगभग तीन घंटे तक झाड़-फूंक के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे दोपहर करीब दो बजे पूरनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।