फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Skin diseases vary... yet all patients get the same cream

Pilibhit News: त्वचा के रोग अलग-अलग... फिर भी सभी रोगियों को एक ही क्रीम

Fri, 26 Sep 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:09 AM IST
सार

पीलीभीत जिला अस्पताल में त्वचा रोगियों को सभी समस्याओं के लिए केवल एक ही क्रीम दी जा रही है। मरीजों ने इलाज में लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Skin diseases vary... yet all patients get the same cream

विस्तार

पीलीभीत। इन दिनों त्वचा रोगियों की समस्याएं बढ़ गईं हैं। नियमित तीन सौ मरीज त्वचा संबंधी समस्या लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां परामर्श तो मिल रहा, लेकिन दवाओं के नाम पर एक ही स्किन क्रीम मरीजों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

दाद-खाज के साथ लाल दाने, मुहांसे, फोड़े-फुंसी की समस्या में चिकित्सक सभी को एक ही क्रीम दे रहे हैं। मरीज भी दवाओं का असर नहीं होने पर बार-बार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसका असर लोगों की त्वचा पर पड़ रह है। सोमवार को जिला अस्पताल में त्वचा कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार नजर आई। मरीज त्वचा पर लाल चकत्ते, दाने, खुजली और अन्य समस्याओं से परेशान थे। कक्ष के बाहर लगी मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी एक ही चिकित्सक पर नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परामर्श के लिए कोई अन्य कर्मचारी दिखाई नहीं दिया। दवा लेने पहुंचे कुछ मरीजों ने पूर्व में दिए गए स्किन क्रीम और दवा से फायदा न होने की शिकायत भी दर्ज कराई।
सभी तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं में एक तरह की दवा ही दी जा रही है। उन्होंने दवाएं बदलने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed