फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six-year-old girl falls into a temple well youth saves her life in Pilibhit

बबलू ने दिखाई बहादुरी: पीलीभीत में मंदिर के कुएं में गिरी छह साल की बच्ची, युवक ने बचाई जान

Wed, 05 Nov 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बबलू नाम के युवक ने बहादुरी दिखाते हुए मासूम बच्ची की जान बचाई। बच्ची कुएं में गिर गई थी। यह देख बबलू तुरंत कुएं में उतर गया और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन
Six-year-old girl falls into a temple well youth saves her life in Pilibhit
परिजन की गोद में बच्ची - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव माला नदी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में लगे भव्य भक्सी मेले में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। प्रसाद चढ़ाने आई एक छह वर्षीय बच्ची अचानक मंदिर परिसर के पास स्थित कुएं में गिर गई। बच्ची को डूबता देख गांव पिड़रा निवासी युवक ने बिना देर किए कुएं में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले में मुसरहा गांव निवासी पीतम राम की छह वर्षीय पुत्री जसोदा अपनी मां लक्ष्मी देवी के साथ प्रसाद चढ़ाने मंदिर गई थी। इस दौरान भीड़भाड़ में पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। बच्ची को डूबता देख श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। उसी समय मौके पर मौजूद गांव पिड़रा निवासी बबलू पुत्र रामपाल ने साहस दिखाते हुए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


लोगों ने बबलू की बहादुरी की सराहना की 
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने रस्सी व पाइप की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्ची को सकुशल देखकर उपस्थित लोगों ने राहत की सांस ली और मां गंगा के जयघोष से पूरा मेला परिसर गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने बबलू की बहादुरी और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उसकी सूझबूझ और हिम्मत से एक मासूम की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed