फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six arrested including head constable in the encounter, gun snatched from forest guard also recovered

Pilibhit News: मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल समेत छह गिरफ्तार, वनकर्मी से छीनी बंदूक भी बरामद

Tue, 03 Sep 2024 04:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including head constable in the encounter, gun snatched from forest guard also recovered
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में तीन दिन पूर्व दो चीतलों का शिकार करने के बाद वनकर्मी की बंदूक छीनकर फरार होने के मामले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद छह शिकारियों को जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शिकारियों में एक हेड कांस्टेबल मंसूर खां भी शामिल है। वनकर्मी से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सोमवार को एएसपी विक्रम दहिया और प्रशिक्षु डीएफओ भरत कुमार ने संयुक्त रूप से घटना का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि जंगल क्षेत्र में चीतलों का शिकार और वनकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की घटना के बाद से कई टीमें लगाई गईं थीं। वहीं गजरौला की रिछौला पुलिस चौकी अंतर्गत चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात मुखबिर व वन विभाग से सूचना मिली कि तीन दिन पूर्व जंगल में शिकार करने वाले शिकारी आज दोबारा शिकार करने आए हैं। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कांबिंग शुरू की। रिछौला चौकी से छह किमी अंदर माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग के बाईं ओर पहुंचते ही फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पेड़ों व झाड़ियों की आड़ लेकर देखा तो 8-9 व्यक्ति बैठे दिखे। टीम के टार्च डालने पर शिकारी फायरिंग करने लगे। टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर छह शिकारियों को मौके से पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन शिकारी बाइक से भाग गए। पूछताछ में पकड़े गए शिकारियों ने चीतलों के शिकार और वन कर्मी से बंदूक छीनने की बात स्वीकार कर ली। बाद में उनसे वनकर्मी से छीनी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

--

गैंग का सरगना है जीशान, हेड कांस्टेबल ने छीनी थी वनकर्मी से बंदूक

पूछताछ में मुख्य आरोपी पीलीभीत के मोहल्ला भूरे खां निवासी जीशान ने बताया कि वह अपने घर पर सभी को इकट्ठा करके योजना बनाने के बाद असलहे उपलब्ध कराता था। उसने पहले भी कई बार शिकार करने की बात स्वीकार की। बताया कि शिकार को मारकर उसके सींग, खाल आदि बिक्री के लिए रखते थे। चीतलों के शिकार के बाद हेड कांस्टेबल मंसूर खां ने ही वनकर्मी से बंदूक छीनी थी।
--
7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed