फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sitting on the ground, chaos hinders the journey to reach the platform

Pilibhit News: जमीन पर बैठ फलक पर पहुंचने के सफर में अव्यवस्थाओं की बाधा

Fri, 25 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sitting on the ground, chaos hinders the journey to reach the platform
कंपोजिट विद्यालय काशीराम में कक्ष से छूटता प्लास्टर व खराब पड़ा पंखा। संवाद
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के दावे सिर्फ कागजों पर ही दौड़ रहे हैं। शहर से सटे ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित कंपोजिट विद्यालय काशीराम में तीन कक्ष जर्जर हैं। प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। बच्चे इसी भवन में जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं, कक्षाओं में लगे आधे पंखे खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग के पास कांशीराम कॉलोनी में स्थित कंपोजिट विद्यालय में 332 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 32 बच्चों का नामांकन इसी सत्र में किया गया है। विद्यालय में आठ शिक्षक तैनात हैं। यहां स्मार्ट क्लास संचालित होने का दावा भी खोखला है। दो मंजिला विद्यालय में पहले तल पर कक्षा पांच, छह, सात का संचालन किया जा रहा है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में दूसरे तल की तीन कक्षाओं का हाल-बदहाल है। लिंटर जर्जर हो गए हैं। छत से प्लास्टर उखड़कर गिर रहा है। बारिश में पानी टपकने की समस्या रहती है।
विज्ञापन

बच्चों की सुविधा के लिए कक्षों में पंखे तो लगे हैं, लेकिन आधे खराब पड़े हैं। विद्यालय स्टाफ का कहना है कि मरम्मत को लेकर कई बार विभाग को पत्राचार किए जा चुके हैं। पंखे सही कराए जाते हैं, लेकिन लिंटर टपकने से खराब होने का सिलसिला बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की अधिक संख्या के आगे कक्ष पड़े छोटे
विद्यालय में बच्चों की संख्या 332 हैं। स्टाफ का कहना है कि सितंबर तक नए नामांकन होने हैं। ऐसे में संख्या और बढ़ेगी। बच्चों की संख्या के आगे कक्ष छोटे पड़ने लगे हैं। कई कक्षाओं में 70 से अधिक तक बच्चे बैठ रहे हैं। कुछ कक्षाओं में फर्नीचर हैं। अधिकांश में बच्चे जमीन पर ही बैठने को मजबूर हैं। विभाग की ओर से विद्यालय में अब तक फर्नीचर उपलब्ध नहीं हो सका है।


शौचालय के दरवाजे टूटे, गंदगी का अंबार
विद्यालय की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। 332 बच्चों के लिए नीचे तल के अलावा प्रथम तल पर भी शौचालय बने हैं। देखरेख के अभाव में शौचालय के दरवाजे पुराने होने से गल चुके हैं। शौचालय के अंदर भी गंदगी का अंबार हैं। स्टाफ के अनुसार एक भी सफाई कर्मी विद्यालय में सफाई करने नहीं आता। नगर पंचायत को भी अवगत कराया जा चुका है।

कंपोजिट विद्यालय काशीराम में कक्ष से छूटता प्लास्टर व खराब पड़ा पंखा। संवाद

कंपोजिट विद्यालय काशीराम में कक्ष से छूटता प्लास्टर व खराब पड़ा पंखा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed