{"_id":"56fea57cb643566a1a83082d92f98fdc","slug":"sister-s-love-marriage-brother-s-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेम विवाह पर भाई ने की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के प्रेम विवाह पर भाई ने की आत्महत्या
Pilibhit
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बिरादरी के युवक के साथ भागकर शादी रचाने से नाराज युवती के भाई ने पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने परिवार वालों के साथ थाने पर बहन से घर लौटने को काफी कहा। पर बातचीत के दौरान युवती ने कड़े शब्दों में यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और प्रेमी के साथ ही रहने पर अडिग रही। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
मोहल्ला इनायतनगर निवासी कृष्णगोपाल का इकलौता पुत्र अभिलाष गंगवार की दूसरे नंबर की 20 वर्षीय बहन ने दो दिन पहले शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी एक युवक के साथ मंदिर में शादी रचाई और शपथपत्र बनवा लिया। सोमवार को दोनो ने एएसपी के सामने पेश होकर घर वालों से जान का खतरा जताया था। इस पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने उन्हें सुनगढ़ी थाने भेजा । इधर शाम को थाना सुनगढ़ी आकर युवती के घर वालों ने युवक के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। मंगलवार की सुबह जब युगल थाने पहुंचा तो पुलिस ने युवती के घर वालों को भी थाने बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और मृतक के चाचा रामगोपाल ने बताया कि परिवार वाले युवती से बातचीत कर उसे समझाबुझा रहे थे। इसी बीच युवती ने माता-पिता के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इस पर वहां मौजूद अभिलाष घर चला गया और वहां अपने कमरे के अंदर जाकर घर में रखे दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। किसी चीज के गिरने की आवाज जब हुई तो दूसरी मंजिल पर मौजूद अभिलाष की दो बहने नीचे आईं तो देखा अभिलाष लटका और तड़प रहा था। शोर होनेे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे उतारकर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वह तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। यदि वह लोग प्रेमी युगल के खिलाफ तहरीर देंगे तो अधिकारियों से बातचीत करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन