{"_id":"251c2c0e80b58ff0c558993d0c1607d0","slug":"sir-i-m-not-home-lover-will-go-with-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर, मैं घर नहीं प्रेमी के साथ जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर, मैं घर नहीं प्रेमी के साथ जाऊंगी
Pilibhit
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
सर.. मेरे घर वाले मेरी दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं, जबकि मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। मैं किसी कीमत पर घर नहीं जाऊंगी प्लीज मुझे प्रेमी के घर भिजवा दो। शनिवार की सुबह हांफते हुए थाने पहुंची युवती ने यह बात जब वहां बैठे प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को बताई। पुलिस ने लड़की के घर वालों और प्रेमी व उसके घर वालों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
थाने पर मौजूद युवती ने बताया कि वह कश्यप बिरादरी की है। उसका ठेका पुलिस चौकी के पास रहने वाले जोशी (ब्राहम्ण) बिरादरी के युवक से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी जानकारी मेरी मां को भी थी। बुधवार को वह अपने प्रेमी के साथ टनकपुर चली गई। प्रेमी की दादी की तबियत खराब होने पर वापस लौट आए थे। जब वह घर पहुंची तो घर वालों ने उसके साथ मारपीट की। अब दूसरे जगह जबरन शादी करना चाहते हैं। जब उसने शादी अपनी मर्जी से करने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई। शनिवार की सुबह परिवार के लोग उसे नानी के घर छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच वह मौका पाकर थाने आ गई। उसने प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को घटनाक्रम बताते हुए कहा कि सर, मैं अपने प्रेमी के घर जाऊंगी प्लीज मुझे घर मत भेजना। इसी बीच युवती के घर वाले भी थाने पर पहुंच गए और उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के प्रेमी व उसके घर वालों को थाने बुलाया गया था, लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल युवती थाने पर महिला पुलिस की सुरक्षा में है। अगर देर शाम तक मामले का निस्तारण नहीं होता है तो उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन