फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Silence on the border, shutdown has taken a toll on livelihood and food

Pilibhit News: सरहद पर सन्नाटा, रोटी-रोजगार पर भारी पड़ा बंद

Fri, 12 Sep 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Silence on the border, shutdown has taken a toll on livelihood and food
सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद
कलीनगर (पीलीभीत)। नेपाल हिंसा का असर भारत-नेपाल सीमा पर गहराता जा रहा है। तीसरे दिन भी सीमा पर पुलिस, पीएसी और एसएसबी का कड़ा पहरा रहा। नतीजतन दोनों ओर बसे गांवों में सन्नाटा छा गया है। नौजल्हा नंबर दो जैसी सीमावर्ती बाजारें, जो रोज नेपाली नागरिकों की चहल-पहल से गुलजार रहती थीं, अब मानो उजाड़ गई हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य मार्गों के साथ-साथ कच्चे और बीहड़ रास्तों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी को भी सीमा पार जाने की इजाजत नहीं है। इसका सीधा असर दोनों देशों के सीमावर्ती नागरिकों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की खरीदारी के लिए नेपाल से भारत आने वाले नेपाली नागरिक अब कर्फ्यू में ढील मिलने पर पांच से सात किलोमीटर दूर बाबाथान तक जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं भारतीय व्यापारी बताते हैं कि रोजाना सब्जी और जरूरी सामान लेने आने वाले नेपाली ग्राहकों की वजह से बाजार में रौनक रहती थी, लेकिन अब ग्राहकी ठप हो चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि नोमैंस लैंड से लगे गांवों से लेकर पांच किलोमीटर के दायरे तक के लोग यहां बाजार में आते थे। उनकी खरीद-फरोख्त से ही हमारी दुकानें चलती थीं। तीन दिन से यही हाल रहा तो हमारे लिए गुजारा मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर सुरक्षा सख्त है, लेकिन आम नागरिकों की परेशानियां भी उतनी ही गहरी हैं। सरहद के इस सन्नाटे ने दोनों ओर के लोगों की रोटी-रोजगार पर संकट खड़ा कर दिया है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि हालात कब सुधरेंगे और सीमा पर फिर से चहल-पहल लौटेगी।
---
भारतीय मजदूर के साथ फेरी वाले भी परेशान

कलीनगर क्षेत्र में सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर एक, दो, बंदरभोज, सुंदरनगर समेत अन्य गांवों के लोग नेपाल में मजदूरी करने के लिए नियमित आते जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो करीब 50 से 100 लोग तक नेपाल में कार्य करने का सिलसिला बना रहता है। सुबह जाकर शाम को लौटकर घर आ जाते थे, लेकिन हिंसा के बाद यह सब बंद हो गया है।
---
तीन दिन से सरहद बंद है। किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा। एसएसबी और पुलिस तैनात है। इससे नौजल्हा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। - अधम चंद
---
नौजल्हा नंबर दो गांव की बाजार रोजाना गुलजार रहती थी, लेकिन नेपाल में हिंसा के बाद सन्नाटा पसरा हुआ। सीमा पर चौकसी बरती जा रही है। - कार्तिक
---
तीन दिन से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके चलते न ही इधर के लोग नेपाल जा पा रहे, न ही नेपाल के लोग इस ओर आ रहे हैं। इससे बाजार में बंदी सा माहौल है। सपन दास

------------
नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, जिले में दो कंपनी पीएसी की तैनाती
- माधोटांडा और हजारा थाना क्षेत्र में भेजी गई पीएसी,ड्रोन से निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नेपाल में हिंसा के बाद सुरक्षा दृष्टि से नेपाल बॉर्डर पर चौकसी और कड़ी कर दी गई है। जिले में दो अतिरिक्त कंपनी पीएसी पहुंच चुकी हैं, जिन्हें थाना माधोटांडा और थाना हजारा में तैनात किया गया है। सीमा पर शांति होने के बावजूद पुलिस, एसएसबी और खुफिया इकाइयां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
नेपाल में उपजे हालात के मद्देनजर प्रदेश के डीजीपी ने बॉर्डर से लगे सातों जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के बाद जिले के माधोटांडा और हजारा थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

अतिरिक्त बल के रूप में भेजी गई पीएसी की दो कंपनियों को भी लगा दिया गया है। दोनों थाना क्षेत्रों में करीब 30 प्वाइंट चिह्नित कर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। नेपाल से भारत आने के कुल पांच रास्ते हैं, जिनमें से तीन फिलहाल पानी से भरे हुए हैं। शेष मार्गों के अलावा पगडंडियों, जंगलों और नदी किनारे के रास्तों पर भी सुरक्षा बल मुस्तैद हैं। सीमा सुरक्षा का जिम्मा पहले से संभाल रही एसएसबी के साथ पुलिस व पीएसी संयुक्त गश्त कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सीओ पूरनपुर डॉ. प्रतीक दहिया ने स्वयं सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी के साथ अतिरिक्त पीएसी भी तैनात कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय से मिली दो कंपनियों को बॉर्डर पर लगा दिया गया है। थाना प्रभारी लगातार गश्त कर रहे हैं।

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

सीमावर्ती गांव नौजल्हा नंबर दो का बंद पड़ा बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed