{"_id":"65aec15247b3bdb84307ed51","slug":"shri-ram-arrived-in-ayodhya-deepotsav-celebrated-in-every-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-11120-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अयोध्या में पधारे श्रीराम... घर-घर में मनाया गया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अयोध्या में पधारे श्रीराम... घर-घर में मनाया गया दीपोत्सव
विज्ञापन
शहर खुशी मनाते लोग । संवाद
पीलीभीत। अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। श्रीराम के स्वागत में पूरे शहर को सजाया गया था। डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते लोगों का उत्साह देेखते ही बन रहा था। शाम को भक्तों ने मंदिरों और घरों को दीयों, गुब्बारों और झालरों से सजाकर आतिशबाजी भी की।
प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर कोई श्रीराम नाम का पटुका धारण कर जश्न में डूबा दिखाई दिया। डीजे पर श्रीराम के भजनों पर लोग झूमते नजर आए। मोहल्ला चौक में भजनों पर जमकर युवा टोली नाची तो यहां आतिशबाजी का नजारा भी देखने लायक था। इस अवसर पर बाजार और दुकानों को भी सजाया गया था। दिन में मंदिरों में भजन-कीर्तन के बाद शाम को दीपकों से घर और मंदिरों को सजाया गया। एक साथ हजारों दीपकों के जलने से अंधेरा धरा से गायब दिखा। चारों ओर घरों और मंदिरों की दीवारों पर बिजली की झालरें शोभा बढ़ा रही थीं। यशवंती देवी, गौरीशंकर मंदिर, ब्रह्मचारी घाट, संतोषी माता मंदिर, श्रीराम मंदिर सहित सभी मंदिरों में दीपकों को जलाकर दिवाली मनाई गई।
दीये जलाकर लिया देश को टीबी मुक्त मनाने का संकल्प
जिला क्षय रोग केंद्र पर शाम को अस्पताल के सभी कर्मचारी एकत्र हुए। सभी ने प्राण प्रतिष्ठा पर एक-दूसरे को प्रसाद दिया। इसके बाद दीपक जलाकर दिवाली मनाई। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दिवाली मनाकर कर्मियों ने देश को टीबी मुक्त करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार, सीनियर लैब सुपरवाइजर शेर सिंह चौहान, डाटा ऑपरेटर अतुल मिश्रा, लैब टेक्नीशियन राम नरेश सिंह, कनिष्ठ लिपिक सलिल राय,राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्यूटर डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट एचएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
रक्तदान कर मनाया प्राण प्रतिष्ठा का पर्व
श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान किया। सभी को नोडल डॉ. सजीव सक्सेना ने प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान एलटी दिग्विजय आर्य, कपिल वैश्य, आमरीन फातिमा, सुरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।