फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Show cause notice issued to five BLOs for absence from inspection

निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर पांच बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to five BLOs for absence from inspection
पीलीभीत। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सात अक्तूबर को विशेष अभियान घोषित किया गया था। इसमें बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर मतदान संबंधी कार्य करने थे। इसके बाद भी एसडीएम को निरीक्षण में पांचों बीएलओ गैरहाजिर मिले। नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विशेष अभियान के तहत जिलेभर में मतदान केंद्रों पर बीएलओ को मौजूद रहकर नए मतदाता, वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कराने, मृतक मतदाताओं की सूची तैयार करने समेत कई काम दिए गए थे। अफसर लगातार निरीक्षण कर रहे थे। अमरिया एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में बने मतदान केंद्र पर बीएलओ भाग संख्या 60 पर नूर सबा, भाग संख्या 61 पर अबुतालिब सिद्दीकी, भाग संख्या 62 पर ओमेंद्र गंगवार, भाग संख्या 63 पर श्याम बिहारी, भाग संख्या 64 पर आशिया बी गैरहाजिर मिले। इस पर एसडीएम स्थानीय लोगों से पूछा तो, पता चला नहीं आए है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीएलओ मतदान केंद्र पर गैरहाजिर मिले थे। विशेष अभियान के दौरान गैरहाजिर मिलने पर मामला गंभीर है। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर जबाव नहीं आता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष गुप्ता, एसडीएम अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed