फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shobha yattra taken out with gaiety

गाजे-बाजे के साथ शहर में निकाली गई जलविहार शोभायात्रा

Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
shobha yattra taken out with gaiety
गुरुवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा में सजी सुंदर झाकियां। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जन्मोत्सव के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की जलविहार शोभायात्रा बृहस्पतिवार को शहर में धूमधाम से निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करने के बाद खूबचंद मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में यात्रा के साथ फोर्स लगाया गया था। ढोल नगाड़ों के साथ भक्ति से सरावोर श्रीकृष्ण भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव के रूप में जल झुलनी एकादशी के दिन उन्हें जलविहार कराया जाता है। बृहस्पतिवार को शहर में खूबचंद मंदिर से यात्रा शाम करीब तीन बजे शुरू हुई। इसके बाद होली चौराहा, लेखराज चौराह, गीता मंदिर रोड, लोहा बाजार, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौरहा से होते हुए स्टेशन रोड समेत अन्य प्रमुखों मार्गों से होती हुई देर रात मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई।
विज्ञापन

भक्तों ने शोभायात्रा निकालकर अपने ईष्ट के प्रति भक्तिभाव प्रदर्शित करते हुए उनका जल बिहार कराया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण का सिंहासन विशेष रूप से थे। इसके अलावा राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी समेत कई झांकिया शामिल रहीं। ढोल,नगाड़े के साथ जय जयकार करते हुए शोभायात्रा निकाली। सुरक्षा के लिहाज से सुनगढ़ी थाने के अलावा बाहर से फोर्स को बुलाकर शोभायात्रा में लगाया गया था।

गुरुवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा में सजी सुंदर झाकियां। संवाद

गुरुवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा में सजी सुंदर झाकियां। संवाद- फोटो : PILIBHIT

गुरुवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा में सजी सुंदर झाकियां। संवाद

गुरुवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा में सजी सुंदर झाकियां। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed