फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shivirarthion the many constructive work on the second day

शिविरार्थियों ने दूसरे दिन किए कई रचनात्मक कार्य

Tue, 23 Feb 2016 11:49 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Tue, 23 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shivirarthion the many constructive work on the second day
राजकीय महाविद्यालय के गांव महावा और गोवल में चल रहे एनएसएस शिविरों में तीसरे दिन शिविरार्थियों ने कई रचनात्मक कार्य किए।
विज्ञापन

गांव महावा की शिविरार्थियों ने मंगलवार को गांव में सफाई के संबंध में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज ने किया। छात्राएं स्वच्छता अभियान समर्थित नारे लिखी पट्टिकाएं भी थामें थीं। छात्राओं ने गांवों के मकानों की दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित स्लोगन भी  लिखे। इससे पहले शिविर स्थल पर नेहरू युवा केंद्र की प्रशिक्षिका पुष्पा शर्मा ने छात्राओं को कपड़े की कटाई करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। इधर गांव गोवल में एनएसएस छात्रों ने गांव की नालियों की सफाई की और ग्रामीणों को सफाई का महत्व बताया। छात्रों ने यह कार्य शिविर प्रभारी डॉ. विकास प्रधान के निर्देशन में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed