फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiv soldiers demonstrated against encroachment

अतिक्रमण के विरोध में शिव सैनिकों का प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2015 12:04 AM IST
पूरनपुर
पूरनपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shiv soldiers demonstrated against encroachment
शिव सैनिकों ने रामलीला मेला मैदान पर अतिक्रमण के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मेला मैदान से पूरी  तरह से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

रामलीला मेला मैदान में अतिक्रमण को लेकर मेला मैदान सिकुड़ता जा रहा है। मैदान में कई टीनशेड के खोखों के अलावा कई पक्की दुकानों का निर्माण करा लिया गया। बांस की दुकानें बनाकर अतिक्रमण किया गया है। पहले तो रामलीला के दिनों में लगाई गई दुकानें हट जाया करती थी, लेकिन पिछले दो तीन सालों से अतिक्रमण कर लगाई गई अधिकांश दुकानें न हटने से मेला में लगने वाले खेल तमाशों की संख्या कम होती जा रही है। मेला में अतिक्रमण को लेकर पिछले साल भी कई बार विहिप, भाजपा और अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया था। मेला समाप्त होने के बाद अतिक्रमण का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब फिर अतिक्रमण का मामला उठा है। बुधवार को शिव सैनिकों ने अतिक्रमण के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मेला मैदान कब्जा मुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में लकी दीक्षित, विनीत सिंह, राजू वर्मा, शेखर जोशी, मोहित सक्सेना, प्रदीप, राज मिश्रा, रामबाबू वर्मा, रजनीश आदि थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed