{"_id":"68c70975ad0290779008b042","slug":"shiv-sena-protested-against-cricket-match-with-pakistan-burnt-effigy-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143889-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का शिवसेना ने किया विरोध, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का शिवसेना ने किया विरोध, फूंका पुतला
Sun, 14 Sep 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंककर भारत पाकिस्तान मैच को लेकर विरोध जताते शिव सेना के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
पीलीभीत। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार शाम को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का शिवसेना पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया। शहर के गैस चौराहा पर शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब देश पहलगाम आतंकी हमले की पीड़ा से उबर भी नहीं पाया है, ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बलिदानियों का अपमान है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए शिवसेना नेताओं ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने देश की माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा और जवानों की जान ली। इसके बावजूद बीसीसीआई ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने की अनुमति देकर शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि बीसीसीआई पर रोक लगाई जाए और मैच रद्द कराया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति, आर के शर्मा, सोनू सिंह, ऋषभ सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।