{"_id":"f6c3ffc94653158ff916a41ab7edec61","slug":"shikshamitra-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र समयोजन की मांग पर अड़े, धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र समयोजन की मांग पर अड़े, धरना जारी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का समायोजन न होने के विरोध में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार से ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। इधर तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने धरना जारी रखा। इस दौरान सभा भी हुई। इसमें जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि 1.72 लाख शिक्षामित्रों के समायोजन का शासनादेश जारी हो चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार में बैठे अफसर भ्रमित करने वाले आंकड़ों की आड़ में समायोजन प्रक्रिया को अटका रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जब तक समायोजन का कार्यक्रम जारी नहीं होगा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान दोपहर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन पूजन भी किया गया। इसमें शिक्षामित्रों ने आहुतियां दी। सभा को मीना अग्निहोत्री, अजयपाल शर्मा, राजेंद्र पटेल, चंद्रभान, धर्मा देवी आदि ने संबोधित किया। धरने पर बैठने वालों में नरेशपाल शर्मा, नत्थूलाल, आलोक कुमार, रामकुमार, रामदयाल, निताई विश्वास, झंकार सिंह, दीपचंद, पूजारानी, लक्ष्मी, महारानी, मायादेवी, दानकुमारी, तारावती, शोभारानी, शशि गंगवार, सुनील वर्मा आदि शामिल रहे।
बीसलपुर। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री विश्वनाथ कुशवाहा के निर्देश पर शिक्षामित्रों द्वारा बीआरसी परिसर में चलाया जा रहा बेमियादी धरना शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को शिक्षामित्रों ने समायोजन की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया था। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री ने धरना स्थल पर आकर बताया कि प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक इस संबंध में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इससे आश्वस्त होकर शिक्षामित्रों ने धरना स्थगित कर दिया है। इस मौके पर हरीश शर्मा, कुसुम लता, प्रियंका, पुष्पा, दिनेश, महेश, नीरज, अनुराधा, भगवान देई, ऋषिपाल, सुनील, रजनीश, जगदीश, गंगा प्रकाश आदि मौजूद रहे।