{"_id":"5fc15cdb8ebc3e9beb5950ca","slug":"shikhar-aggarwal-becomes-judge-by-passing-pcs-exam-pilibhit-news-bly4282291139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बने शिखर अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बने शिखर अग्रवाल
विज्ञापन
सिविल कोर्ट में पेशकार नवीन अग्रवाल के पुत्र ने प्रथम प्रयास में पाई सफलता
पीलीभीत। शहर निवासी शिखर अग्रवाल पीसीएस ‘जे’ की परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बने हैं। उनके पिता नवीन अग्रवाल सिविल कोर्ट में पेशकार हैं। नवीन की सफलता पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
शहर के मोहल्ला रंगीलाल चौराहा निवासी नवीन अग्रवाल और वर्षा अग्रवाल के बड़े पुत्र शिखर ने 12वीं तक की पढ़ाई शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया दिल्ली से एलएलएबी और एलएलएम किया। शिखर के पिता के मुताबिक, शिखर ने जनवरी 2019 को पीसीएस ‘जे’ की परीक्षा दी थी। 610 रिक्तियों पर पोस्टिंग होनी थी, मगर 598 ने ही ज्वाइनिंग ली। 12 चयनितों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर की। हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग को घटित रिक्तियों को भरे जाने के आदेश दिए।
लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के अवशेष श्रेष्ठता सूची से आरक्षण की शासकीय नीति का अनुपालन करते हुए अनारक्षित श्रेणी के शिखर अग्रवाल का नाम प्रेषित कर संस्तुति शासन को भेज दी। शासन ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। शिखर के छोटे भाई प्रखर आईसीआईसीआई लखनऊ में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।